February 9, 2026

देहरादून दुग्ध संघ के अध्यक्ष विजय रमोला का निधन।

देहरादून 05 मई 2023,

वरिष्ठ उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी एवं देहरादून दुग्ध संघ के अध्यक्ष विजय रमोला का निधन हो गया है। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा विजय चन्द रमोला (75) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धांजली अर्पित गई । विजय रमोला वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर चन्द रमोला के छोटे भाई थे।

प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया कि अभी पिछले 10 दिन पूर्व ही उन्हें कोरोना की शिकायत हुई थी और वह दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहे उसके बाद ग्राफिक एरा अस्पताल और मैक्स में भर्ती थे कल दोपहर

डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए। विजय रमोला जी काफी लम्बे वर्षो से आंचल दुग्ध संघ के अध्यक्ष थे।

प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व मोहन खत्री ने कहा कि विजय रमोला के साथ ही उनके परिवार ने राज्य आन्दोलन में बहुत भागीदारी निभाई।

आज मुख्यत जगमोहन सिंह नेगी, रामलाल खंडूड़ी, प्रदीप कुकरेती, मोहन खत्री, सुरेश नेगी, अनुज नोटियाल, भानू रावत, प्रभात डंडरियाल, संजय किशोर, गणेश डंगवाल, सुमन भण्डारी, राजेश पांथरी, राकेश नोटियाल, गौरव खंडूड़ी, विरेन्द्र सकलानी, नवनीत गुसाईं, सुरेश आदि रहे।

 

 

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.