June 24, 2026

शीतकालीन यात्रा में बाहर से आने वाले पर्यटकों का स्वागत करती दून पुलिस

 

दून पुलिस आपकी सुगम और सुरक्षित शीतकालीन यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है, यात्रा में बाहर से आने वाले पर्यटक उत्तराखंड की संस्कृति एवं प्रकृति का आनंद लेते हुए सकुशल यात्रा पूर्ण करें -SSP देहरादून*

 

*कोतवाली ऋषिकेश*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा शीतकालीन यात्रा के सफल संचालन हेतु यात्रा में आने वाले पर्यटकों की हर संभव सहायता किए जाने के सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुविधा/सहायता के लिए शीतकालीन पर्यटक सहायता बूथ स्थापित किए जाने के लिए निर्देशित किया गया था।

 

उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 05/01/2025 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत नटराज चौक पर शीतकालीन चारधाम यात्रा हेतु स्थापित किये गए पुलिस सहायता बूथ का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन को दौरान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, कोतवाली ऋषिकेश के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं स्थानीय व्यक्ति मौजूद रहे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.