June 24, 2026

महाराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला माध्यमिक शैक्षणिक संघ का शिष्ट मण्डल

शैक्षणिक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने राजकीय कर्मचारियों की भांति अवकाशों के बदले नगदीकरण जैसे 10 मांगे रखी 

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड माध्यमिक शैक्षणिक संघ का एक शिष्ट मंण्डल उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री ‌श्री‌ सतपाल महाराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मिला।

कैबिनेट मंत्री ‌श्री‌ सतपाल महाराज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मिले उत्तराखंड माध्यमिक शैक्षणिक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की वेतन बिसगतियों को दूर करने तथा राजकीय कर्मचारियों की भांति अवकाशों के बदले नगदीकरण जैसे 10 मांगे रखी गई। प्रतिनिधि मंडल से हुई वार्ता के दौरान मुख्य मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

आपको बता दें की उत्तराखंड के जनपद पौड़ी के जिला अध्यक्ष दर्शनसिंह रिगोंडा के सानिध्य में उत्तराखंड माध्यमिक शैक्षणिक संघ का शिष्टमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला और शिष्टमडल द्वारा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी की अगुवाई में मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया | मुख्यमंत्री द्वारा आश्वस्त किया गया कि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा |

मुख्यमंत्री से मिलने वाले शिष्टमंडल में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज के साथ प्रदेश अध्यक्ष बीएस पंवार, महामंत्री संजय गग़, देहरादून मण्डल के अध्यक्ष सहित जनपद पौड़ी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष दर्शनसिहं रिगोंडा महामंत्री महेन्द्रसिह, बिजयनन्द डुगरियाल, राकेश नेगी, हरेन्द्र खनतवाल, भोलासिहं नेगी और जयदेव असवाल शामिल थे।

निशीथ सकलानी
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.