February 5, 2026

शिक्षा विभाग: इस शिक्षक के खिलाफ जांच के आदेश, जानिए क्यों..?

शिक्षा महकमे में भी आए दिन कुछ न कुछ नए कारनामे होते रहते हैं अब ताजा मामला पौड़ी से सामने आया है जहां सरकार की नीतियों और खासकर शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत पर व्यंग लिखने के आरोप में शिक्षा विभाग ने राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा के खिलाफ जांच बैठा दी है यही नहीं जांच पूरी होने तक बहुगुणा के वेतन पर भी रोक लगा दी है।

 

उधर दूसरी तरफ मामला शिक्षा मंत्री से जुड़ा होने के चलते विभागीय अधिकारी भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। दरअसल शिक्षा मंत्री के एक समर्थक में 10 जुलाई को शिक्षक बहुगुणा के खिलाफ सीईओ डॉ आनंद भारद्वाज से शिकायत की थी।

 

जिस पर सीईओ ने तत्काल ही b.e.o. संजय कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए बहुगुणा के वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए बुधवार को शिक्षक बहुगुणा को कार्यालय में बुलाकर बयान भी दर्ज करवाए गए हैं और पूर्व में वायु सैनिक रह चुके बहुगुणा इस वक्त पौड़ी के जीआईसी मुंडेश्वर में राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में तैनात हैं

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.