June 24, 2026

चार राज्यों में होने वाले विधानसभा के आमचुनावों के लिए चुनाव प्रभारी व सह-प्रभारी नियुक्त किए

चार राज्यों में होने वाले विधानसभा के आमचुनावों के लिए चुनाव प्रभारी व सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसी साल सितंबर-अक्तूबर में चार राज्यों – हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू एवं कश्मीर में चुनाव होने हैं।

 

चारों राज्यों के प्रभारियों का जिम्मा केंद्रीय मंत्रियों को सौंपा है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के इंचार्ज की जिम्मेदारी केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सौंपी है।

 

प्रधान के साथ त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं सांसद बिप्लब कुमार देव को चुनाव सह-प्रभारी लगाया है। हरियाणा मामलों के प्रभारी बिप्लब कुमार देव पहले की तरह बने रहेंगे। इसी तरह से महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्ण महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी होंगे। इसी तरह से झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी लगाया है।

 

झारखंड में विधानसभा चुनावों के सह-प्रभारी असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता विश्व सरमा होंगे। इसी तरह से पार्टी हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्‌डी को जम्मू एवं कश्मीर का प्रभारी लगाया है। जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाए जाने के बाद से ही विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं। माना जा रहा है कि हरियाणा, महाराष्ट्र व झारखंड के साथ ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव करवाए जा सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के निर्देशों के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने ये नियुक्तियां की हैं।

 

भाजपा हाईकमान ने लोकसभा चुनावों के दौरान हरियाणा में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को सौंपी थी। पूनिया ने हरियाणा में चुनाव प्रभारी रहते हुए अच्छा काम किया था। वे राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। उनके साथ सुरेंद्र नागर को सह-प्रभारी बनाया गया था। अब विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने प्रभारी व सह-प्रभारी के लिए नये चेहरों को नियुक्त किया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.