June 23, 2026

पर्यावरण मित्रों को समिति द्वारा किया गया सम्मानित

 

राष्ट्रीय जन सेवा समिति अल्मोड़ा द्वारा  32 पर्यावरण मित्रों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया 

अल्मोड़ा रिपोर्टर S B T NEWS

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय जन सेवा समिति अल्मोड़ा द्वारा आज नगर पालिका की मुख्य सभागार में 32 पर्यावरण मित्रों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका के अध्यक्ष प्रकाश जोशी थे कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जन सेवा समिति के अध्यक्ष श्रीमती शोभा जोशी द्वारा की गयी।

मुख्य अतिथि प्रकाश जोशी द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि राष्ट्रीय जन सेवा समिति के नाम से ही झलकता है कि वह राष्ट्र की सेवा कर रही है वर्तमान कोविड-19 को देखते हुए राष्ट्रीय जन सेवा समिति द्वारा बहुत ही नेक कार्य किया जा रहा है जिसकी जितनी प्रशंसा करो उतना कम है एवं भविष्य में भी हम उम्मीद करते हैं कि राष्ट्रीय जन सेवा समिति जनहित में नेक कार्य करती रहेगी।

श्री जोशी द्वारा समिति के समस्त पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया गया राष्ट्रीय जन सेवा समिति के अध्यक्ष श्रीमती जोशी द्वारा अपने संबोधन में नगर के समस्त पर्यावरण मित्रों द्वारा कोविड-19 फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कार्य किया गया जो बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा भविष्य में भी जनहित की कार्य की जाएंगे

सम्मानित होने वालों में सफाई नायक राजपाल पवार राजेंद्र राजेश दीपक प्रथम सतीश कुमार सुरेश केसरी दीपक द्वितीय सफाई नायक आनंद सिंह बिष्ट आदि प्रयाण मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लोक गायक गोपाल सिंह चम्याल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में देवभूमि मां शारदे लोक कला समिति के संयोजक दयानंद कठैत चंदन कुमार नगरपालिका के अधिशासी अभियंता श्याम सुंदर सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह अधिकारी सुरेश केसरी भूपेंद्र जोशी समिति के अध्यक्ष श्रीमती जोशी द्वारा कहा गया कि कोविड-19 रोकथाम हेतु सहायतार्थ उनके नेतृत्व के समिति के महासचिव प्रकाश रावत के द्वारा की गई है

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.