June 23, 2026

राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों को हेमवती नंदन बहुगुणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी से असंबद्ध करने के आदेश पर उच्च न्यायालय ने दिया स्टे।

देहरादून 03 जुलाई 2023,

डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून की संबद्धता हेमवती नंदन बहुगुणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी से समाप्त किए जाने के मामले में उत्तराखंड हाई कोर्ट ने स्टे दे दिया है। यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने 10 राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों को हेमवती नंदन बहुगुणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी से असंबद्ध करने के आदेश दिए गए थे।

पिछले दिनों यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल सेंट्रल यूनिवर्सिटी से गढ़वाल मंडल के 10 राजकीय सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों को असंबद्ध कर दिया था। यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने असंबद्ध महाविद्यालयों को श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्धता लेने के निर्देश दिए थे।

डीएवी कॉलेज की प्राचार्य डॉ के आर जैन ने स्टे ऑर्डर की जानकारी देते हुए बताया की डीएवी कॉलेज प्रबंधन ने उत्तराखंड हाई कोर्ट में हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के दस अशासकीय महाविद्यालयों की संबंद्धता खत्म किए जाने के फैसले को चुनौती दी थी जिस पर आज हाई कोर्ट ने स्टे लगाया है।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने महाविद्यालय की संबद्धता समाप्त करने के आदेश पर स्टे लगाते हुए राज्य सरकार, केंद्र सरकार और गढ़वाल यूनिवर्सिटी से अगले तीन हफ्तों में जवाब पेश करने के आदेश दिए है। खंडपीठ ने केवल डीएवी पीजी कॉलेज की संबद्धता समाप्त करने पर स्टे दिया है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.