February 5, 2026

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा: 3 दिसंबर को मतगणना।

दिल्ली, केन्द्रीय निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। आज केन्द्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में मिजोरम, छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश राजस्थान और तेलंगाना विधानसभाओं के चुनाव की तारीखों की घोषणा की है।

केन्द्रीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण 7 नवंबर को और दूसरा चरण 17 नवंबर को होगा। मध्य प्रदेश में एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। राजस्थान में एक ही चरण में 23 नवंबर को तथा तेलंगाना में भी एक ही चरण में 30 नवंबर को मतदान करवाया जाएगा। मिजोरम में 07 नवंबर को मतदान होगा।

सभी पांचों राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी। इसके साथ ही इन राज्यों में आज से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.