February 17, 2026

बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बाद डीजीपी के निर्देश, प्रदेशभर में शुरू होगा सख्त सत्यापन अभियान

संदिग्ध और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि, प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बना रहे। अभियान के तहत अमेजन, जोमैटो और ब्लिंकिट जैसी कंपनियों से जुड़े डिलीवरी एजेंटों का सत्यापन भी प्राथमिकता से किया जाएगा।

लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बाद उत्तराखंड पुलिस ने पूरे प्रदेश में बड़ा सत्यापन अभियान चलाने की तैयारी की है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्य में संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए व्यापक सत्यापन अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

डीजीपी ने कहा, हर थाना स्तर पर विशेष टीम बनाई गई है। सीओ से लेकर आईजी रेंज स्तर तक नियमित समीक्षा होगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी। यह अभियान महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है।

संदिग्ध और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि, प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बना रहे। अभियान के तहत अमेजन, जोमैटो और ब्लिंकिट जैसी कंपनियों से जुड़े डिलीवरी एजेंटों का सत्यापन भी प्राथमिकता से किया जाएगा। साथ ही सिक्योरिटी गार्ड, कैब चालक और इंडस्ट्रियल एरिया के कर्मचारियों की भी जांच होगी।

जगहों पर होगी जांच
मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट, किराये के मकान, पीजी, होम-स्टे, होटल और गेस्ट हाउस, आश्रम और धर्मशालाएं, इंडस्ट्रियल एरिया और ठेकेदार, होम डिलीवरी एजेंट और ई-कॉमर्स से जुड़े कर्मचारी, मॉल, जिम, कोचिंग सेंटर, स्कूल, विश्वविद्यालय, ब्यूटी पार्लर आदि।

इन लोगों पर रहेगी खास निगरानी
– अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक
– वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी ठहरे लोग
– अवैध घुसपैठिए और संदिग्ध बाहरी व्यक्ति
– बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिक
– डिलीवरी एजेंट और सुरक्षा कर्मियों का भी सत्यापन
– खनन कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.