Recent Posts

September 21, 2026

पीएम मोदी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर सरकार तैयार: पुष्कर सिंह धामी

PM Modi

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित उत्तराखंड दौरे को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह तैयार है और अप्रैल माह में कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं जनता को समर्पित की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और उनके हर दौरे में प्रदेश को नई सौगातें मिली हैं। चाहे सीमांत क्षेत्रों का विकास हो, आदि कैलाश यात्रा को बढ़ावा देना हो या शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करना—प्रधानमंत्री ने हर बार उत्तराखंड को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन है कि सीमांत गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों का तेजी से विकास हो और उत्तराखंड को आध्यात्मिक व पर्यटन हब के रूप में आगे बढ़ाया जाए, ऐसे में उनका प्रस्तावित दौरा राज्य के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगा।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.