June 24, 2026

देहरादून में कुट्टू का आटा खाने से डेढ़ सौ से ज्यादा लोग बीमार

देहरादून में कुट्टू का आटा खाने से डेढ़ सौ से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। इन सभी लोगों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत है। जिनको देहरादून के कोरोनेशन और दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मरीज प्राइवेट अस्पतालों में भी भर्ती है। सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बड़ी मात्रा में कुट्टू का आटे का सेवन किया गया था जिस वजह से यह स्थिति बनी है।

हरिद्वार में भी बीमार पड़े लोग

सिर्फ देहरादून में नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से लोगों के बीमार होने की सूचना है। हरिद्वार में भी 20 लोग बीमार पड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि यह कुट्टू का आटा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सप्लाई किया गया था। जिसको नवरात्रि के दिन खाने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए। इसके बाद देहरादून पुलिस ने कई दुकानों पर छापा मारकर मिलावटी कुट्टू का आटा जप्त किया है।

सीएम ने दिए अस्पतालों में व्यवस्था करने के निर्देश

उधर,अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जानने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे। सीएम ने देहरादून के कोरोनेशन भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल सभी की तबीयत सामान्य है। सीएम अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोरोनेशन अस्पताल में एक-एक मरीज से मिलकर उनके हालात की जानकारी ली।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.