August 8, 2026

पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की किसी भी बेटी के राज्य का मुख्यमंत्री बनने का सपना देखा है

 

पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की किसी भी बेटी के राज्य का मुख्यमंत्री बनने का सपना देखा है।

 

सोशल मीडिया पर अपने सपने को साझा करते हुए हरीश रावत ने कहा कि एक दलित की बेटी भी उत्तराखंड का सीएम बन सकती है।

 

हरीश रावत ने कहा कि वो सपना देख रहे हैं कि उत्तराखंड राज्य की मुख्यमंत्री कोई बेटी भी बन सकती है। वह मेरी बेटी भी हो सकती है और एक दलित की बेटी भी हो सकती है। कहा कि उन्होंने एकबार दलित बेटी को आने वाले समय के मुख्यमंत्री के रूप में देखा था। विधानसभा की कार्यवाही देखते देखते एक दिन किसी और बेटी के लिए भी मेरे मन में यह ख्याल आया। समय आ गया है कि हमारी कुछ बेटियों को अपने आपको इस स्थान के लिए मानसिक रूप से तैयार करना चाहिए। कठोर परिश्रम, विनम्रता और समन्वय की शक्ति, व्यापक समझ किसी भी मुख्यमंत्री के लिए बुनियादी आवश्यकता है। उन्होंने कमला हैरिस को भी अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की प्रार्थना की।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.