June 24, 2026

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की CM धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात

रुद्रपुर में राजनीतिक सियासत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर निगम में मेयर पद के आजाद उम्मीदवार के रूप में अपने भाई संजय और खुद का पर्चा दाखिल करने वाले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात हुई है। इसमें भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा के लिए ठुकराल को समर्थन करने की मांग की गई है। ये बैठक 20 मिनट से अधिक तक चली। हालांकि बैठक में पार्टी ज्वाइनिंग को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सबब बनी हुई है और प्रत्याशी विकास शर्मा को मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है। इधर फोन पर ठुकराल ने मुलाकात की पुष्टि की है। कहा कि रुद्रपुर आकार समर्थकों के साथ बैठक कर फैसला लेंगे।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात हुई है। इसमें भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा के लिए ठुकराल को समर्थन करने की मांग की गई है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.