December 22, 2025

आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 61वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए।

May 27Dehradun2025,

देश के पहले प्रधानमंत्री गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सूत्रधार, पंचशील सिद्धांतों और विश्व शांति के पैरोकार”आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 61वीं पुण्यतिथि पर, देहरादून स्थित नेहरू संग्रहालय में आजादी के योद्धा की प्रतिमा पर, संयुकत नागरिक संगठन देहरादून ने माल्यार्पण कर समाजसेवियों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सुशील त्यागी ने 1962 में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ जुड़ी यादों को साझा किया। इस अवसर पर शामिल एसपी डिमरी,अवधेश शर्मा,मुकेश नारायण शर्मा,सीएस नेगी, गिरीश चंद्र भट्ट,प्रदीप कुकरेती, ठाकुर शेर सिंह,उमेश्वर सिंह रावत आदि के विचार थे की दुनिया में बढ़ते तीसरे विश्व युद्ध के खतरों से मानवता को बचाने के लिए विश्व शांति के पक्षधर देशों का एकजुट होना जरूरी है।

पं. जवाहरलाल नेहरू, जिनका भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के निर्माण में अहम योगदान रहा, आज भी अपनी नीतियों और दृष्टिकोण के लिए याद किए जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक संक्षिप्त लेकिन सम्मानजनक संदेश शेयर करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया।

कांग्रेस ने एक्स पर जवाहरलाल नेहरु का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें याद किया। वीडियो में उनके पुराने विसुअल्स थे जिसमें बताया जा रहा था कि वो इस धरती को भारत मां कहते थे और इसकी जय बोलते थे। वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा, “आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को नमन।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।

सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए, नेहरू जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी। सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में उनका योगदान अमूल्य है।हिंद के जवाहर की विरासत और उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.