June 23, 2026

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट : निवेशकों को आमंत्रित करने लंदन जाएंगे सीएम धामी 

 

उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए सीएम धामी लंदन जाएंगे

 

लंदन में 25 से 28 सितंबर तक पहला रोड शो होगा। सचिव मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, डीजी इंडस्ट्री रोहित मीणा डीजी सूचना बंशीधर तिवारी भी सीएम धामी के साथ लंदन जाएंगे।

 

सूत्रों के हवाले से 16 से 20 अक्तूबर तक दुबई और आबूधाबी में भी रोड शो होंगे

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए प्रदेश सरकार ने 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है

 

इसे हासिल करने के लिए समिट से पहले लगभग 25 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 

इससे पहाड़ों में रोजगार के साधन बढ़ने से पलायन भी रुकेगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.