March 31, 2026

CM धामी का काशीपुर से खटीमा तक भव्य स्वागत, जनसैलाब उमड़ा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को सड़क मार्ग से काशीपुर से खटीमा पहुंचे, जहां मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। कई जगहों पर बुलडोजर के माध्यम से भी अभिनंदन कर जनता ने अपना उत्साह जताया।

काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, दिनेशपुर, किच्छा और सितारगंज समेत कई स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे एकत्रित हुए। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने इस स्नेह और समर्थन के लिए जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह विश्वास उन्हें प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए और अधिक प्रेरित करता है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.