June 26, 2026

कालसी में “जनसुनवाई कार्यक्रम” का आयोजन।

देहरादून 30 मई 2023,

केबिनेट मंत्री, शिक्षा तथा प्रभारी मंत्री, जनपद देहरादून सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में 31 मई 2023 को अपरान्ह 3:00 बजे विकास खण्ड मुख्यालय, कालसी में “जनसुनवाई कार्यक्रम” का आयोजन किया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने जानकारी दी है कि, उक्त कार्यक्रम में आम जनता द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विभागीय समस्याओं का कार्यक्रम स्थल पर निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने जनपद स्तरीय समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में अनिवार्य रूप में उपस्थित रहें। साथ ही आम जन मानस से “जनसुनवाई कार्यक्रम” में प्रतिभाग करने की अपील की है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.