July 28, 2026

हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति रावत ने किया भाजपा का समर्थन

उत्तराखंड में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने भाजपा को उत्तराखंड में जड़ से मिटाने की कसम खाई है। उन्होंने यहां तक कहा है कि जब तक वह भाजपा को उत्तराखंड से हटा नहीं देते हैं तब तक किसी कार्यकर्ता के हाथों से माला नहीं पहनेंगे।

वहीं इस मुद्दे पर भाजपा नेत्री और हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति रावत ने कहा है कि वह भाजपा के साथ हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से सहमत होकर वह भाजपा में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा है कि हरक सिंह रावत कांग्रेस के नेता हैं और वह अपनी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और पार्टी के लिए ही बयान दे रहे हैं। अनुकृति रावत ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और पूर्व में कांग्रेस के नेता रहे मनीष खंडूरी का उदाहरण देकर कहा कि एक ही परिवार के लोग अलग-अलग पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक परिवार में होने के बावजूद भी सबकी विचार घटाएं अलग-अलग हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.