June 24, 2026

हरिद्वार: जिला कारागार से दो कैदी सीढी की मदद से फरार

हरिद्वार जिला कारागार से दो कैदी सीढी की मदद से फरार हो गए है वही कैदियों के भागने की सूचना से हड़कंप मच गया है कैदी पंकज रुड़की का रहने वाला है वही दूसरा फरार कैदी राजकुमार गोंडा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है दोनों जेल से फरार हुए है।

 

पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था जबकि राजकुमार विचाराधीन कैदी है ।पुलिस दोनों की तलाश कर रही है बताया जा रहा है की जेल में रामलीला चल रही थी और निर्माण कार्य भी चल रहा था।वहा मौजूद एक सीढी की मदद से दोनों कैदी फरार हो गए। जेल प्रशासन भी सवाल के घेरे में है। वहीं अब पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुट गई है ।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.