October 31, 2025

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर दी विनम्र श्रद्धांजलि।

दिल्ली, कांग्रेस कार्य समिति की 27 दिसंबर को शुक्रवार शाम पार्टी मुख्यालय में एक बैठक हुई। इसमें दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में डॉ. सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में पारित प्रस्ताव के बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि उनके आर्थिक सुधार, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास का दृष्टिकोण पार्टी को हमेशा प्रेरित करेगा और मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने पार्टी के सिध्दांतों और मूल्यों को अक्षुण्ण रखते हुए एक समृद्ध और एकजुट भारत बनाने की दिशा में काम किया। डॉ. सिंह का नेतृत्व और अर्थशास्त्र में उनका योगदान हमेशा जीवित रहेगा और हम सभी को प्रेरित करेगा, ताकि हम अपने महान देश की प्रगति और समृद्धि में योगदान दे सकें।

डॉ. सिंह , भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक विशाल व्यक्तित्व थे। 1990 के दशक के प्रारंभ में वित्त मंत्री के रूप में डॉ. सिंह भारत के आर्थिक सुधारों की शुरुआत की। उदारीकरण की अपनी अद्वितीय दूरदृष्टि के साथ उन्होंने ऐसे सुधारों की शुरुआत की, जिन्होंने न केवल देश को भुगतान संकट से उबारा, बल्कि वैश्विक बाजारों के लिए द्वार खोले। उनके द्वारा किए गए विनियमन, निजीकरण और विदेशी निवेश को बढ़ावा देने वाले नीतिगत कदमों ने भारत के तेज़ी से विकास की नींव रखी। उनके नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों में शामिल हो गया। उन्होंने 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान भारत को इस संकट से बचाने के लिए रणनीतिक उपाय किए। उनके नेतृत्व में महात्मा गांधी नरेगा, शिक्षा का अधिकार, ऐतिहासिक भारत-अमेरिका सिविल न्यूक्लियर डील, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, भूमि अधिग्रहण अधिनियम, कृषि ऋण माफी और ऋण राहत स्कीम जैसी कई महत्वपूर्ण पहलें हुईं।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के नेतृत्व में 93वां संविधान संशोधन हुआ, जिसने अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और ओबीसी के लिए आर्टिकल 15(5) के माध्यम से सामाजिक न्याय को बढ़ावा दिया। उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम को पारदर्शिता बढ़ाने, वन अधिकार अधिनियम को जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने और अपने कार्यकाल में उच्चतम सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर को प्राप्त करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव एवं संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी सहित अन्य पार्टी सदस्य उपस्थित थे।

In the meeting of Congress Working Committee, condolences were expressed and humble tribute was paid on the demise of late former Prime Minister Dr. Manmohan Singh.

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.