June 23, 2026

कांग्रेस सच्चाई की लड़ाई लड़ रही है, जबकि चुनाव आयोग असत्य का पक्ष ले रहा है:’वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली में बोले राहुल गांधी 

Delhi 14 December 2025,

कांग्रेस पार्टी की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित हुई, जिसको राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं का निशाना सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर रहा।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस की लड़ाई लोकतंत्र को बचाने के लिए है। भारतीय चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में खड़ा है। केंद्र सरकार ने इसे किसी भी कानूनी कार्रवाई से मुक्त कर दिया है। हम इस कानून को बदलेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “अंडमान निकोबार में मोहन भागवत ने कहा कि संसार में सत्ता और शक्ति ही महत्वपूर्ण है, लेकिन हम सच के साथ हैं। सत्य के साथ ही भाजपा और प्रधानमंत्री को सत्ता से हटाएंगे। राहुल ने भरोसा दिलाया कि, जनता को डरने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस सच्चाई की लड़ाई लड़ रही है, जबकि चुनाव आयोग असत्य का पक्ष ले रहा है। उन्होंने पीएम मोदी के हाथ कांपने की हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सत्ता आज है, कल नहीं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि मोदी और अमित शाह की बहादुरी केवल सत्ता के चलते बनी हुई है।

राहुल ने चुनाव आयोग पर प्रहार करते हुए कहा कि , मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के नाम पर देशभर में लाखों वोट गुम हो रहे हैं। लेकिन अंततः सच की जीत होगी। उन्होंने कहा, “मोदी सरकार ने सभी वर्गों के हितों पर प्रहार किया। देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है-एक सत्ता की, दूसरी सत्य की। हम इस तस्वीर को बदलकर रहेंगे।

प्रियंका गांधी ने दिल्ली के प्रदूषण पर तंज कसते हुए कहा, “इस प्रदूषित हवा में आप सभी का स्वागत है। वोट की ताकत और इसकी अहमियत को समझना बेहद जरूरी है। आजादी से पहले नेहरू जी जनता के हित के लिए संस्थाएं बनाते थे, आज उन पर हमला हो रहा है।

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार की अलोकतांत्रिक नीतियों का हवाला देते हुए कहा, कई नेताओं को जेल में डाल दिया गया और संसद में चर्चा की स्वतंत्रता पर भी रोक लगाई गई है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा वोट चोरी से जीत रही है, जबकि चुनाव आयोग यह सब देख रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता चुनाव आयोग के अधिकारियों को नहीं भूलेगी।

महारैली में देश के विभिन्न हिस्सों से पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे। सुबह से ही रामलीला मैदान और आसपास बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने नारे लगाते हुए कांग्रेस के पक्ष में समर्थन जताया। कार्यकर्ता ‘मोहब्बत की दुकान’ नामक चाय की स्टॉल पर नाश्ता करते दिखे, और उत्साह के साथ रैली में भाग लिया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी जो इस देश के लिए, जनता के लिए लड़ रहे हैं, उस लड़ाई को मजबूत करना हम सबका काम है।अगर आप उन विचारों को मजबूत नहीं करेंगे तो वो आपका नुकसान है, देश का नुकसान है…हमारे विचारों को आगे ले जाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं, तो यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम एक होकर उनके विचारों को मजबूत करें और साथ ही कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ें। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को बचा सकती है।अपने संबोधन में खरगे ने आगे कहा कि मोहन भागवत, गोलवलकर और मनुस्मृति की विचारधारा इस देश को खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि हिंदू के नाम पर गरीब को फिर ये लोग गुलाम कर देंगे।

सभी प्रमुख नेता मौजूद हैं। इसमें पूर्व सांसद अजय माकन, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा व अन्य मौजूद हैं। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार चोरी के वोटों से बन रही है।

अमित शाह घबराए हुए थे, गलत भाषा का इस्तेमाल किया, उनके हाथ कांप रहे थे, राहुल गांधी ने कहा। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को खोखला करने की राजनीति की है लेकिन यह अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी। अब हमें सड़कों पर उतरना ही पड़ेगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.