February 22, 2026

भारत-ब्राजील पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को बीस बिलियन डॉलर के भी आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है: प्रधानमंत्री मोदी

Delhi 21 February 2026,

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रपति लूला और उनके डेलीगेशन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। हो रही है। भारत और ब्राजील के संबंधों को राष्ट्रपति लूला की दूरदृष्टि और प्रेरक नेतृत्व का लंबे समय से लाभ मिलता रहा है। राष्ट्रपति लूला के इस दौरे ने ऐतिहासिक एआई इंपैक्ट समिट को हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई ऊर्जा भी दी है। श्री मोदी ने उनकी मित्रता और दोनों देशों के संबंधों के प्रति कमिटमेंट के लिए राष्ट्रपति जी का आभार व्यक्त किया।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि, आज हमारी जो चर्चाएं हुई हैं, उनमें हमने हर क्षेत्र में शेर परपज और शेयर्ड एस्पिरेशन से आगे बढ़ने पर विचार-विमर्श किया है। ब्राज़ील, लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। हम आने वाले पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को बीस बिलियन डॉलर के भी आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा व्यापार केवल आंकड़ा नहीं, विश्वास का प्रतिबिंब है। राष्ट्रपति जी के साथ आया बड़ा बिजनेस डेलीगेशन इसी विश्वास को दिखाता है I

भारत-मर्कोसुर ट्रेड समझौते के विस्तार से हमारा आर्थिक सहयोग और सुदृढ़ होगा। टेक्नॉलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में हमारा सहयोग दोनों देशों के साथ-साथ, पूरे ग्लोबल साउथ के लिए महत्व रखता है। प्रधानमंत्री ने कहा ,खुशी है कि हम ब्राजील में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बनाने पर काम कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुपरकंप्यूटर, सेमीकंडक्टर्स, और ब्लॉकचेन जैसे क्षेत्रों में अपने सहयोग को भी हम प्राथमिकता दे रहे हैं। ऊर्जा सहयोग हमारे संबंधों का एक मजबूत स्तम्भ रहा है। हाइड्रोकार्बन के साथ-साथ हम रिन्यूएबल एनर्जी, इथेनॉल ब्लेंडिंग, सस्टेनेबल ऊर्जा सहयोग हमारे संबंधों का एक मजबूत स्तम्भ रहा है। हाइड्रोकार्बन के साथ-साथ हम रिन्यूएबल एनर्जी एथेनॉल ब्लेडिंग, सस्टेनेबल एवियशन फ्यूल ऐसे अनेक क्षेत्रों में भी सहयोग को और अधिक गति दे रहे हैं।”ग्लोबल बायो-फ्यूल अलायंस” में ब्राज़ील की सक्रिय भागीदारी, ग्रीन फ्यूचर के प्रति हमारे साझा संकल्प को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा हम कृषि और पशु-पालन क्षेत्र में अपनी साझेदारी को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से नए आयाम दे रहे हैं। क्लाइमेट रिसाइलेंट एग्रीकल्चर, प्रेसीजन फार्मिंग और बायोफर्टिलाइजर जैसे क्षेत्रों में हमारा सहयोग दोनों देशों की फूड सिक्योरिटी को मजबूत करेगा। वैश्विक मंच पर भारत और ब्राज़ील की साझेदारी सशक्त और प्रभावशाली रही है। लोकतान्त्रिक देशों के रूप में हम ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाते रहेंगे। भारत और ब्राजील एकमत हैं कि आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु हैं। हम इस बात पर भी सहमत हैं कि वर्तमान समय की चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक संस्थानों का रिफॉर्म अत्यंत आवश्यक है। हम इस दिशा में भी मिलकर प्रयास करते रहेंगे, और आने वाले वर्षों में सहयोग के नए आयाम स्थापित करेगी।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.