June 23, 2026

आचंल कैफे प्लस” का मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया उद्घाटन: प्रदेश के अन्य जनपदों में भी “आचंल कैफे प्लस” खोले जाएंगे,

Dehradun, 21 February 2026,

सौरभ बहुगुणा मंत्री पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकोल एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन, उत्तराखण्ड सरकार ने आज शनिवार को रायपुर रोड पर दुग्ध संघ देहरादून परिसर में प्रदेश के प्रथम “आचंल कैफे प्लस” का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश के उपभोगताओं को आंचल दूध एवं दुग्ध पदार्थों से निर्मित उच्च गुणवत्ता युक्त विभिन्न व्यंजन (फ़ूड आइटम्स) उपलब्धता किये जाने के उददेश्य से “आचंल कैफे प्लस” की शुरुआत की गयी है। जल्दी ही प्रदेश के अन्य जनपदों में भी “आचंल कैफे प्लस” खोले जाएंगे। मंत्री श्री बहुगुणा ने द्वारा इसे विभाग का एक सराहनीय कदम बताया जिससे आंचल ब्राण्ड का व्यापक प्रचार होगा तथा आंचल दूध एवं दुग्ध उत्पादों को एक नई पहचान मिलेगी, साथ ही उपभोगताओं को उच्च गुणवत्तायुक्त दुग्ध उत्पादों की ससमय उपलब्धता भी सुनिश्चित हो सकेगी। इसके साथ ही आंचल ब्रांड को उत्तराखंड का नंबर वन ब्रांड बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर उपस्थित उमेश शर्मा काऊ विधायक रायपुर विधानसभा द्वारा उनके विधान सभा क्षेत्र में प्रदेश के प्रथम आचंल कैफे प्लस का शुभारम्भ करने के लिये मंत्री सौरभ बहुगुणा को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इसे विभाग की एक सराहनीय पहल बताया। विधायक उमेश शर्मा द्वारा उनके विधान सभा क्षेत्र एवं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसका विस्तार किये जाने हेतु मंत्री जी से आग्रह किया गया।

यू.सी.डी.एफ. के प्रबन्ध निदेशक जयदीप अरोड़ा ने जानकारी दी कि, आचंल कैफे प्लस के माध्यम से वर्तमान में लगभग 20 लोगों को रोजगार दिया गया है जिसमे लगभग 80 प्रतिशत स्थानीय निवासी हैं। साथ ही अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए कैफे पर मूक-बधिर (दिव्यांग) 04 व्यक्तियों को भी रोजगार दिया गया ताकि इस पहल से दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनने व सम्मानजनक रोजगार प्राप्त करने में सहायता प्राप्त हो। आंचल कैफे के संचालन हेतु तरूण एन्टरप्राईजेज कम्पनी से अनुबन्ध किया गया है। कार्यक्रम में दुग्ध संघ देहरादून के अध्यक्ष भूमि सिंह एवं प्रबन्ध समिति के सदस्य, दुग्ध हरिद्वार के अध्यक्ष प्रमोद प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.