June 23, 2026

जम्मू में पाकिस्तान ने हमले की कोशिश की :भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हमले को नाकाम किया,

09 May 2025,

दिल्ली ,जम्मू में पाकिस्तान ने हमले की कोशिश की लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया। बताया जा रहा है कि, पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल से अटैक किया है। इसके बाद एयर सायरन बजाए गए। पूरे जम्मू में ब्लैकआउट कर दिया गया। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। जम्मू में एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया है। ड्रोन और मिसाइल हमले की आशंका जताई जा रही है।

आसमान में ड्रोन देखे जाने के बाद पूरे जम्मू में अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर ड्रोन से अटैक किया गया है. जम्मू के बाद कश्मीर के कुपवाड़ा में भी गोलीबारी की खबर है. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया. भारत ने पाकिस्तानी हमले को नाकाम कर दिया. आरएसपोरा में पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए गए हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति हो गई है. भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया और उसके आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इसके बाद 7-8 मई की रात पाकिस्तान ने हिंदुस्तान पर हमले करने की कोशिश की लेकिन भारत ने उसे नाकाम कर दिया।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.