July 9, 2026

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बद्रीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दान किए 5 करोड़ रूपए 

 

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी आज सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे जहां उन्होंने बद्री विशाल के दर्शन किये। बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर पुजारी द्वारा उनको विशेष पूजा अर्चना भी कराई गयी।

 

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये दान किए।

 

इस दौरान बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह रावल से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उन्हें वहां देख धाम में दर्शन करने पहुंचे यात्रियों की भीड़ लग गई। इन दिनों बद्रीनाथ, केदारनाथ धामों में वीआईपी लोगों का लगातार आवागमन बना हुआ है। बता दें कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना में भाग लिया। क्रिकेटर ऋषभ पंत भी धाम में दर्शन करने पहुंचे थे। वही मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने भी धाम पहुंच कर आशीर्वाद लिया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.