June 24, 2026

Joshimath Municipality turned plastic waste into a source of income: earned an income of Rs 1.02 crore.

चमोली , पहाड़ों और पर्यावरण के लिए खतरा बन रहे प्लास्टिक कचरे को जोशीमठ नगरपालिका ने आय का साधन बना लिया है। नगरपालिका प्रशासन ने चारधाम यात्रा मार्ग से इन दिनों 3 टन से अधिक प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया है। अब तक कचरे का विपणन कर 1.02 करोड़ रुपए की आय आर्जित की है। बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्लास्टिक कचरे के समुचित निस्तारण के निर्देश दिए थे।

बता दें कि, बदरीनाथ, हेमकुंट साहिब और फूलों की घाटी यात्रा के मुख्य पड़ाव जोशीमठ से पांडुकेश्वर तक सफाई का जिम्मा नगरपालिका जोशीमठ संभाले हुए है। पालिका ने बीते एक माह में शीतलपेय की ढाई लाख से अधिक बोतलें एकत्रित की हैं। अन्य प्लास्टिक कचरे को मिलाकर तीन टन प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया है। कचरे को एकत्रित कर कॉम्पेक्टर मशीन से ब्लॉक बनाकर उसका विपणन किया जा रहा है। जोशीमठ से पांडुकेश्वर तक सफाई व्यवस्था के लिए नगरपालिका जोशीमठ द्वारा पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं। वहीं, प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए 22 मजदूर तैनात किए गए हैं।

Joshimath Municipality turned plastic waste into a source of income: earned an income of Rs 1.02 crore.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.