June 25, 2026

सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण: चुनाव में किए गए पांच गारंटी को मंजूरी।

देहरादून 20 मई 2023,

कर्नाटक: कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण के बाद कर्नाटक में आज नई सरकार का गठन हो गया है। कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।

सिद्दारमैया सरकार ने पहले कैबिनेट मीटिंग में ही चुनाव में किए गए पांच गारंटी को मंजूरी दे दी है।राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, जो हम कहते हैं, उसे पूरा करते हैं! पहला दिन, पहली कैबिनेट मीटिंग – कर्नाटक को दी हुई हमारी 5 गारंटी को मंज़ूरी मिल चुकी है!

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.