June 23, 2026

पलटन बाजार मे कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

गुरूवार को देर रात पलटन बाजार देहरादून में मस्जिद के पास स्थित कपड़ों की एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा हुआ लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना दमकल विभाग को दी जिसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग किस वजह से लगी इसका अबतक पता नहीं चल पाया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.