June 23, 2026

उत्तराखंड में तेज हवा के साथ वर्षा होने की संभावना।

देहरादून 17 जून 2023,

उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आगामी तीन दिनों का मौसम सम्बन्धी पूर्वानुमान के मुताबिक 17 जून को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ हो सकती है। राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्ज-चमक के साथ होने की संभावना है। राज्य में कहीं-कही गर्जन के आकाशीय बिजली चमकने तथा झौंकेदार हवाएं 40-50 कि. मी. प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है।

18 जून को उत्तराखंड राज्य के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा, चमोली पिथौरागढ़ बागेश्वर में भारी वर्षा गरज-धमक के साथ होने तथा 60 से 70 कि.मी. प्रति घंटा गति से हवा चलने का अंदेशा जताया है।

19 जून को राज्य में 70-80 कि.मी. प्रति घंटा की गति से तेज हवा चलने की राज्य के पौड़ी, चमोली बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कही-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.