June 23, 2026

परिवार के साथ मसूरी पहुंचे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्या नडेला, बचपन की यादों को किया ताजा

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्या नडेला सोमवार को मसूरी पहुंचे। वह अपने बचपन के स्कूल कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी वेवरली स्कूल भी गए और बचपन की यादों को ताजा किया। उन्होंने शिक्षकों और बच्चोंं के साथ फोटो खिंचवाए।

नडेला के साथ उनकी पत्नी अनुपम नडेला और दो बेटियां दिव्या एवं तारा भी साथ थीं। स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर शायमा, मैनेजर सिस्टर सूजी ने उनका स्वागत किया। सत्या नडेला ने वर्ष 1970-1971 में सीजेएम वेवरली स्कूल से प्राइमरी शिक्षा ग्रहण की थी।

स्कूल के सोशल मीडिया इंचार्ज एवं हाउस मास्टर रितेश के भट्टाचार्य ने बताया की मसूरी आने से पहले ही सत्या नडेला की टीम ने उनसे संपर्क किया था और उनके आने की जानकारी दी थी। वह परिवार के साथ अमेरिका से भारत और फिर मसूरी पहुंचे।

सत्या नडेला के पिता बीएन युगांधर 1962 बैच के आईएएस अफसर थे। वह लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में 1988-1993 में निदेशक के पद पर रहे। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर जॉली जॉन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.