June 24, 2026

मंत्री गणेश जोशी ने कंडोली में बारिश से पहुंचे नुकसान का किया निरीक्षण

 

 

देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कंडोली में बीते दिनों बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियो संग पहुंचकर लोगों की पीड़ा सुनी और लोनिवि-ऊर्जा निगम को जरूरी दिशानिर्देश भी दिए।स्थानीय लोगों ने मंत्री को बताया कि बारिश के कारण कंडोली खाला की पुलिया और सड़क क्षतिग्रस्त होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया के पास बिजली का पोल है, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। मंत्री ने मौके पर यूपीसीएल के अधिकारियो को तत्काल पोल को दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा। साथ ही, लोनिवि अधिकारियों को कंडोली की सड़क को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.