June 24, 2026

गुरुवार से हल्का पड़ सकता है मानसून, विदाई को अभी इंतजार

उत्तराखंड में मानसून की विदाई में अभी इंतजार है। सितंबर के अंत तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा का क्रम जारी रहने के आसार हैं। बीते वर्ष निर्धारित समय से एक सप्ताह बाद हुई थी मानसून की विदाई। इस बार भी मानसून के अक्टूबर प्रथम सप्ताह में विदा होने के आसार हैं। सबसे पहले मानसून राजस्थान से विदा होता है और लगभग 10 दिन बाद उत्तराखंड से विदाई होती है।

उत्तराखंड में बादलों के डेरे के बीच ज्यादातर क्षेत्रों में बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। हालांकि, अब अगले कुछ दिन प्रदेश में वर्षा का क्रम धीमा पड़ सकता है। हालांकि, सितंबर अंत तक प्रदेश में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने का सिलसिला बना रह सकता है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मानसून के उत्तराखंड से विदा होने के आसार हैं। बीते वर्ष भी मानसून की विदाई निर्धारित समय से करीब एक सप्ताह विलंभ से हुई थी।

सामान्यत: उत्तराखंड में मानसून जून के अंत में प्रवेश करता है और सितंबर अंत में विदा हो जाता है। लेकिन, बीते कुछ वर्षों से यह क्रम कुछ आगे बढ़ा है। एक जून से 30 सितंबर तक मानसून सीजन माना जाता है। हालांकि, अब अक्टूबर प्रथम या दूसरे सप्ताह तक भी मानसून सक्रिय रहने लगा है। इस बार भी अभी देश से मानसून की विदाई शुरू नहीं हुई है।

सबसे पहले मानसून राजस्थान से विदा होता है और फिर लगभग 10 दिन बाद उत्तराखंड से विदाई होती है। इस बार अभी तक देशभर में ही मानसून सक्रिय है। उत्तराखंड में भी बौछारों का दौर बना हुआ है। बीते तीन वर्षों से प्रदेश से अक्टूबर में ही मानसून विदा हुआ है। हालांकि, उससे पहले सितंबर अंत तक मानसून जाने की पुष्टि हो जाती थी।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन वर्षा का क्रम धीमा रहने का अनुमान है। लेकिन, बीच-बीच में कहीं-कहीं वर्षा के दौरान हो सकते हैं। इस माह के अंत तक मौसम में कोई परिवर्तन आने की उम्मीद नहीं है। अक्टूबर प्रथम सप्ताह तक मानसून के विदा होने के आसार हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.