June 25, 2026

मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान के हमलावर को ठाणे से गिरफ्तार किया:आरोपी ने जुर्म भी कबूला,

मुंबई, अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी रात को मुंबई के बांद्रा इलाके में 12वीं मंजिल पर स्थित उनके आवास पर चाकू से हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस के मुताबिक सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है।

डीसीपी जोन-6 नवनाथ धवले की टीम, जोन-9 और कासारवडवली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में आरोपी विजय दास को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी ठाणे पश्चिम में मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट के पास स्थित लेबर कैंप में की गई। आरोपी विजय दास पहले मुंबई के एक पब में काम करता था। आरोपी का असली नाम मोहम्मद आलियान उर्फ बीजे है। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए खुद का हिंदू नाम विजय दास बताया था।

अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में उनके घर पर चाकू से हुए हमले के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शनिवार दोपहर छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था। संदिग्ध की तस्वीर मुंबई पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ साझा की थी। संदिग्ध मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से कोलकाता शालीमार के बीच चलने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। मुंबई पुलिस ने बाद में एक बयान में कहा कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति आकाश कैलाश कन्नोजिया (31) अब भी संदिग्ध है। इससे पहले शुक्रवार को एक बढ़ई को हिरासत में लिया गया था क्योंकि वह अभिनेता की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध हमलावर के स्क्रीनग्रैब से मिलता जुलता था। लेकिन, बाद में उसे रिहा कर दिया गया क्योंकि उसका अपराध से कोई संबंध नहीं पाया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सैफ पर हुआ यह हमला एक अचानक हुई घटना प्रतीत होती है।हमले को लूटपाट के इरादे से घर में दाखिल हुए एक घुसपैठिये ने अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारी ने कहा, ”प्रथम दृष्टया जांच के अनुसार, घुसपैठिया किसी गिरोह के लिए काम नहीं कर रहा था। उसे शायद यह भी पता नहीं था कि वह किसके घर में घुसा है।

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा है कि इस घटना के पीछे लूटपाट का उद्देश्य था और इसमें कोई अंडरवर्ल्ड गिरोह शामिल नहीं है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.