June 23, 2026

रोशनी जन सेवा संस्था द्वारा नवनियुक्त नालापानी चौकी प्रभारी का भव्य स्वागात किया

हम सबको मिलकर नशे के विरुद्ध संघर्ष करना है :नवनियुक्त चौकी प्रभारी दिनेश कुमार

S B T  NEWS

देहरादूनर। रोशनी जन सेवा संस्था के प्रमुख गीताराम जायसवाल के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने नालापानी पुलिस चौकी के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। जायसवाल ने कहा कि संस्था हरसम्भव प्रयास करेगी कि क्षेत्र में कोई भी किसी तरह का कोई गलत काम ना हो। हर अच्छे कामों के लिए रोशनी जन सेवा संस्था क्षेत्रीय पुलिस की मदद करने का प्रयास करेगी।

संस्था के महासचिव संजय कुमार गौतम ने कहा कि रोशनी जन सेवा संस्था लगातार छह वर्षों से समाज के बीच गरीब एवं जरूरतमन्द लोगों  की मदद करती आ रही हैं और आगे भी करती रहेगी। नए चौकी प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने संस्था के लोगो आश्वासन दिया कि जिस प्रकार रोशनी जन सेवा संस्था समाज के जरूरत मन्द लोगों की सेवा कर रही है हमारी पुलिस चौकी हर सम्भव प्रयास करेगी कि संस्था के हर एक सामाजिक कार्यों में संस्था को सहयोग मिलेगा।

चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि हम सबको मिलकर नशे के विरुद्ध संघर्ष करना है और नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम हम और आप सभी संस्था के पदाधिकारी मिलकर करेंगे। डा. अरविंद चैधरी ने कहा संस्था बहुत सहरानीय कार्य कर रही है। कृष्णा चैहान ने कहा कि रोशनी जन सेवा संस्था महिलाओं के साथ  हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का काम करती है।

संस्था के सचिव जसवंत सिंह ने कहा संस्था हमेशा गरीब परिवारों की मदद के लिए तैयार है। उन पर किसी तरह का कोई अत्याचार ना हो। संस्था की महासचिव निम्मी सिंह ने कहा कि हमारी संस्था लगातार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का काम कर रही है। आगे महिलाओं को मजबूत बनाने का काम रोशनी जन सेवा संस्था करेगी।

इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमार, एसआई  दीवान सिंह रमोला, मनोज भारती, तिवारी जी और रोशनी जन सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गीताराम जायसवाल, महासचिव संजय कुमार, उपाध्याय डॉ अरविंद कुमार चैधरी, महासचिव निम्मी सिंह, सचिव जसवंत सिंह, सचिव कृष्णा चैहान, देविंदर अन्तिवन आदि उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.