October 27, 2026

देहरादून में ‘ऑपरेशन प्रहार’ तेज, हुड़दंगियों पर पुलिस की नजर

Shekar

राजधानी में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए देहरादून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत निगरानी और चेकिंग बढ़ा दी है। अभियान के जरिए सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा डालने वाले और कानून का उल्लंघन करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ एक विशेष अभियान है, जिसके तहत नियमित पुलिस ड्यूटी के साथ अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों पर अंकुश लगाना है, जो शहर की शांति व्यवस्था बिगाड़ते हैं या सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर आम नागरिकों के लिए परेशानी पैदा करते हैं।

उन्होंने बताया कि विशेष रूप से शनिवार और रविवार की रात पुलिस का फोकस बढ़ाया जाता है। इस दौरान रात के समय गश्त और चेकिंग तेज कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ चालान, हिरासत में लेने सहित नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि आम नागरिक सुरक्षित माहौल में रह सकें और बिना किसी परेशानी के आवागमन कर सकें।

 शेखर चंद्र सुयाल, एसपी सिटी, देहरादून

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.