Recent Posts

February 9, 2026

मुख्य सचिव एसएस सन्ध और जिलाधिकारी सोनिका ने फ्लासू परियोजना का जायजा लिया।

देहरादून 18 जून 2023,

मुख्य सचिव एसएस संधू और जिलाधिकारी सोनिका त्यूनी मिनी स्टेडियम में पहुंचे, जहां पर उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने मुख्य सचिव को पुष्प भेंट कर स्वागत किया। दोनों अधिकारियों ने इस दौरान त्यूणी से 2 किलोमीटर हनोल मार्ग पर टोंस और पावर नदी, के संगम स्थल पर फ्लासू परियोजना का सड़क से जायजा लिया।

हनोल पहुंचने पर एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, मण्डल अध्यक्ष नीरज शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य जोशी, प्रधान रमेश डोभाल, प्रधान रतन सिंह चौहान, चंदर साल्टा, राजा राम शर्मा, पुजारी शांति राम , प्रमेश रावत, सहित स्थानीय लोगों ने माला और पुष्प भेंट कर मुख्य सचिव एवं जिलाधिकारी का स्वागत किया।

छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य जोशी ने, पंडित शिवराम महाविद्यालय त्यूनी में नेशनल हाईवे से कॉलेज कैंपस तक पक्का मार्ग निर्माण के लिए मुख्य सचिव को ज्ञापन दिया, इसके साथ ही किए मंदिर समिति ने हनोल में रात्रि विश्राम कक्ष बनवाने सहित चकराता त्यूनी मोटर मार्ग को चारधाम यात्रा मार्ग को जोड़ने के लिए ज्ञापन प्रेषित किया साथ ही नीनूस मोटर मार्ग का डामनीकरण के संबंध में ग्राम प्रधान नवीन जोशी ने ज्ञापन प्रेषित किया l मुख्य सचिव ने पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने कहा कि शासन स्तर से प्रयास किया जाएगा की हनोल के विकास को और अधिक गतिशील किया जाए तथा जो सुविधा की कमी है उसको पूरा किया जाए।

इसके बाद मुख्य सचिव और जिलाधिकारी ने महासू मंदिर में देवता के दर्शन किए। मंदिर समिति ने मुख्य सचिव और जिलाधिकारी को महासू देवता का फोटो चित्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर संजय जोशी, सुरेश जिन्नाटा, थाना अध्यक्ष आशीष रवियान, रामलाल सेमवाल, हरीश चौहान आदि मौजूद रहे ।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.