April 22, 2026

पौड़ी पुलिस द्वारा गंगा नदी किनारे डूबने वाले सम्भावित स्थानों पर लाउडहेलर के माध्यम से लोगों को अलर्ट किया

पौड़ी पुलिस द्वारा गंगा नदी किनारे डूबने वाले सम्भावित स्थानों पर लाउडहेलर के माध्यम से लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।

साथ ही गंगा घाटों के किनारे सुरक्षा बोर्ड और पत्थरों पर चेतावनी लिखकर भी लोगों को गंगा घाटों से दूरी बनाने के लिए आगाह किया जा रहा है।

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह का ने बताया कि पर्यटन सीज़न शुरू हो चुका है। ऐसे में गंगा किनारे पर्यटक स्नान के लिए उतरते है और कई बार अप्रिय घटनाएं घाटी हो जाती। इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पौड़ी पुलिस की ओर से घटना स्थानों को चिन्हित करते हुए गंगा घाटों और नदी किनारों पर जल पुलिस की तैनाती की गई है। साथ ही इन जगहों पर सुरक्षा बोर्ड लगाए जाने के साथ-साथ पत्थरों पर चेतावनी लेख लिखकर आमजन को सतर्क किए जाने हेतु संभव प्रयास किया जा रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.