February 5, 2026

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने “निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर” लगाया:100 से अधिक लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई।

Oplus_16908288

Uttrakhand, 29 Jun 2025,

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से “निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर” जेपी वेडिंग प्लेस, कैमरी दूधली रोड, देहरादून में लगाया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक स्थानीय लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई और दवाइयां भी प्राप्त की। सामाजिक संगठन वीर गोर्खा कल्याण समिति इस स्वास्थ्य शिविर में अपना सहयोग दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य शिविर का जमकर प्रचार प्रसार किया, जिससे भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष ने अपनी निःशुल्क चिकित्सा जांच कराई।

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर हम विभिन्न जिलों में नियमित रूप से करवा रहे हैं ताकि लोगों को उच्च गुणवत्ता वाले स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। डॉक्टर चौहान ने जानकारी दी कि, बरसात के शुरुआती दिनों में मौसम के उतार-चढ़ाव से हर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो जाती हैं। शहर के लोगों के पास अनेक सुविधाएं होती हैं। परंतु शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्रों में जो लोग रहते हैं उन्हें उस तरह की सुविधा नहीं मिल पाती है। इसलिए हमारा उद्देश्य रहता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में हम निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वस्थ रहने में मदद करें। उन्होंने कहा अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य शिविर में आए हुए सभी लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए कूपन दिया गया है। जिसमें ओपीडी बिल्कुल निशुल्क होगा, वहीं वीर गोरख कल्याण समिति की ओर से स्वास्थ्य शिविर में आए हुए सभी डॉक्टरों को सम्मानित किया।

इस शिविर में पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कि ओर से डॉ. आर सी रावत, डॉक्टर प्रकाश, डॉक्टर भूमिका, शफीहाद, मनोज, विवेक, कीर्ति, धीरज, तन्नु , गौरव कांत जायसवाल एवं वीर गोरख कल्याण समिति की ओर से अध्यक्ष कमल थापा, महासचिव विशाल थापा एवं कोषाध्यक्ष टेकू थापा मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.