PRD जवानों का देहरादून स्थित सचिवालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन
उत्तराखंड में प्रांतीय रक्षक दल के सैकड़ों कर्मियों ने बुधवार 2/4/2026 को देहरादून स्थित सचिवालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। साल भर (364/365 दिन) रोजगार, समान कार्य के लिए समान वेतन और होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ डीए (DA) लागू मांगों को लेकर धरना दिया गया।मांगों को लेकर धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी न होने पर आगामी दिनों में हड़ताल ओर तेज करने की चेतावनी दी।
पीआरडी कर्मियों की एसोसिएशन के नेतृत्व में सुबह 10 बजे शुरू हुए धरने में लगभग 500 से अधिक जवान शामिल हुए। वे नारे लगाते हुए ‘पूर्ण वेतनमान बहाल हो’, ‘पदोन्नति में पारदर्शिता हो, 365दिनों का रोजगार जैसे बैनर लेकर सचिवालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि पीआरडी कर्मी विगत कई वर्षों से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में तैनात हैं, लेकिन उन्हें कई विसंगतियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था की तैनात रखी, लेकिन कोई हिंसक घटना नहीं हुई। सचिवालय प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता का आश्वासन दिया है। पीआरडी एसोसिएशन ने कहा कि यदि 48 घंटे के अंदर मांगें पर सकारात्मक जवाब नहीं मिला स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन महोदय जी ने मांगों को जायज ठहराते हुए आश्वासन दिया गया है,कि आपकी मांगे पूरी कर दी जाएगी। सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
