June 23, 2026

अस्पताल जाने के लिए गर्भवती महिलायें और बुजुर्ग आज भी डोली और खचरो के सहारे

 

भैसियाछाना विकास खंड के पभया डालू के लोगों के लिए रोड़ तो दूर की बात है, पैदल चलने के लिए रास्ते तक नहीं है

अल्मोड़ा रिपोर्टर एसबीटी न्यूज़

अल्मोड़ा। भैसियाछाना विकास खंड के पभया डालूं के लोग उतराखड राज्य बनने के बाबजूद भी आज रोड तो दूर की बात चलने के लिए रास्ते से बंचित है। शासन-प्रशासन को कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन तीन किलोमीटर रोड आज तक स्वीकृत नहीं हो सकी।

उत्तराखंड राज्य मे सड़कों का निर्माण किया जा रहा है परन्तु भैसियाछाना बिकास के गांवों में अभी निकटतम अस्पताल सेराघाट अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को बुजुर्गो को डोली व खचरो का सहारा लैना पड़ता है। रीठागाडी दगड़ियों दगड़ियों संघर्ष के सदस्यों ने पभया गांव की सडक न बनने से आपत्ति जताई।

अगर शासन-प्रशासन ने इस रोड के लिए अनदेखी की तो समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी समिति के सहचीव नंदन राना ने 2022, के चुनाव मू बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इस ऱोड के लिए मांग करने वाले सदस्य शेखर जोशी, शंभू दंत, लिलाधर जोशी, मोहन जोशी, मनोज जोशी, दीवान सिंह समाजिक कार्यकर्ता, पंकज जोशी बिबेक जोशी आदि।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.