October 13, 2026

खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि पर 09 अप्रैल को आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियों और व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच, सुरक्षा, पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.