February 5, 2026

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले में नव नियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 51 हजार नियुक्ति पत्र सौंपे।

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले को संबोधित किया और नव नियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 51 हजार नियुक्ति पत्र  सौंपे। देश भर से चुने गए ये नवनियुक्त अभ्यर्थी सरकार के डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय आदि सहित विभिन्न मंत्रालयों/विभागों से जुड़ेंगे। रोज़गार मेला देश भर में 46 स्थानों पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आज नियुक्ति पत्र ग्रहण करने वाले अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यहां हैं और उन्हें लाखों अभ्यर्थियों में से चुना गया है। विश्वास व्यक्त किया कि सेवा के प्रति इन नवनियुक्त व्यक्तियों का समर्पण देश को अपने लक्ष्य पूरे करने में सक्षम बनाएगा।

नये भारत की बढ़ती आकांक्षाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस नये भारत के सपने बहुत ऊंचे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत ने 2047 तक विकसित भारत बनने का संकल्प लिया है।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अगले कुछ वर्षों में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, ऐसे में आने वाले समय में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका बहुत ज्यादा बढ़ने वाली है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे ‘नागरिक पहले’ के दृष्टिकोण का पालन करते हैं। आज नियुक्त होने वाले अभ्यर्थी प्रौद्योगिकी के साथ बड़े हुए हैं, इस बात पर गौर करते हुए प्रधानमंत्री ने उनसे अपने कार्यक्षेत्र में इसका उपयोग करने और शासन की दक्षता में सुधार लाने पर जोर दिया।

शासन में प्रौद्योगिकी के उपयोग के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन रेलवे आरक्षण, आधार कार्ड, डिजिलॉकर, ईकेवाईसी, गैस बुकिंग, बिल भुगतान, डीबीटी और डिजीयात्रा द्वारा दस्तावेज़ीकरण की जटिलता समाप्त होने का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने नए भर्ती होने वालों से इस दिशा में काम करने का आग्रह करते हुए कहा, “प्रौद्योगिकी ने भ्रष्टाचार रोका है, विश्वसनीयता में सुधार किया है, जटिलता में कमी लाई है और सुविधा में वृद्धि की है । जीडीपी में वृद्धि तथा उत्पादन और निर्यात में वृद्धि का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व निवेश हुआ है। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा, जैविक खेती, रक्षा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों का जिक्र किया जिनमें अभूतपूर्व तेजी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन से लेकर एयरक्राफ्ट कैरियर तक, कोरोना वैक्सीन से लेकर फाइटर जेट तक, भारत के आत्मनिर्भर अभियान की ताकत सबके सामने है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के लिए नये अवसर बन रहे हैं।

रोज़गार मेला देश भर में 46 स्थानों पर आयोजित किया गया। इस पहल का समर्थन करने वाले केंद्र सरकार के विभागों और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों में भर्तियां हो रही हैं। देश भर से चुने गए अभ्यर्थी डाक विभाग, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, कृषि मंत्रालय, रक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय आदि सहित विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में सरकार से जुड़ेंगे। रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम है। आशा है कि रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। नवनियुक्त व्यक्तियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिल रहा है। जहां 680 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम ‘विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराए गए हैं।

 

 

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.