February 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे: चोरी करना कांग्रेस का पुस्तैनी धंधा: महात्मा गांधी का सरनेम भी चुरा लिया,

Delhi 05 February 2026

बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में वह राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष पर जमकर हमलावर नजर आए। इसपर विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट कर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हो, टीएमसी हो, डीएमके हो, लेफ्ट हो ये दशकों से केंद्र में सत्ता में भागीदार रहे हैं। राज्यों में भी उन्हें सरकारें चलाने का अवसर मिला है। लेकिन उन्होंने सिर्फ अपनी जेब भरने का काम किया, नागरिकों के जीवन में बदलाव लाना, उनकी प्राथमिकता नहीं थी।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा चोरी करना जिनका पुस्तैनी धंधा, उन्होंने महात्मा गांधी का सरनेम भी चुरा लिया। सत्ता हमारे लिए सुख का रास्ता नहीं, सेवा का माध्यम है। इनकी सरकार रिमोट से चलती थी। मेरी सरकार भी रिमोट से चलती है। जिसे मेरे 140 करोड़ लोग चलाते हैं। कांग्रेस का सोचना है कि, मोदी जी यहां तक पहुंचे कैसे पहुंचे? तो पहुंचे अब तक टिका हुआ कैसे है। अब उन्हें एक ही रास्ता बचा है, ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’। ये इनके भीतर की नफरत है। ये इसलिए है कि हमने 370 की दीवार गिरा दी। हमने उत्तर पूर्व में शांति और विकास की राह बनाई। पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर करते हैं, इससे उन्हें परेशानी होती है। माओवादी आतंक से देश को मुक्ति दिलाने के लिए कदम उठा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर अन्नदाता से विश्वासघात करने का आरोप लगाया कहा, इस देश में 10 करोड़ किसान ऐसे हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम जमीन है। कांग्रेस ने छोटे किसानों की तरफ कभी नहीं देखा। लेकिन हमारे दिल में छोटे किसानों के प्रति एक दर्द था, जमीनी हकीकतों से परिचित थे और उसी के कारण हम पीएम किसान सम्मान निधि योजना लेकर के आए‌। कांग्रेस के शासन की कार्यशैली रही है- लटकाना, अटकाना, भटकाना। ये लोग सिर्फ जीप और खच्चर वाला मॉडल ही जानते हैं। मैं एक बात बताना चाहता हूं- जब मेरा जन्म नहीं हुआ था, उसके पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल ने नर्मदा नदी पर बांध बांधने की कल्पना की थी। विषय तो पक्का हो गया, सरदार साहब नहीं रहे. नेहरू जी ने शिलान्यास किया, लेकिन उसका उद्घाटन मैंने किया जब प्रधानमंत्री बना… ये इनका (कांग्रेस) हाल है।

प्रधानमंत्री ने हमारे टीएमसी को भी आड़े हाथों लिया। टीएमसी जरा खुद तो अपनी गिरेबान में देखें. निर्मम सरकार पतन के जितने भी पैरामीटर्स हैं, उसमें नए-नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है, और उनके नेता सदन में उपदेश दे रहे हैं। ऐसी निर्मम सरकार के कारण पश्चिम बंगाल के लोगों का भविष्य अंधकार में डूब रहा है, लेकिन उनको कोई मतलब नहीं है। हमें देशवासियों की ताकत पर भरोसा है। कांग्रेस ने देशवासियों को समस्या माना। देश के लोगों का अपमान कांग्रेस के संस्कार हैं। उन्होंने राष्ट्रपति का भी अपमान किया है।

श्री मोदी ने वैश्विक व्यापार पर चर्चा करते हुए बताया कि, आज देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो चुका है।आज पूरा विश्व ग्लोबल साउथ की चर्चा करता है और भारत ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज बन गया है। आज हमारे युवाओं के लिए पूरा विश्व बाजर खुल चुका है, अब उनके लिए अवसर ही अवसर हैं। बड़े-बड़े देश भारत के साथ व्यापारिक संबंध बनाने के लिए बहुत उत्सुक हैं। भारत की अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील मामले पूरा विश्व खुलकर इस ट्रेड डील की तारीफ कर रहा है। आज हमारे पास दुनिया का बहुत ही महत्वपूर्ण युवा टैलेंट पुल है। जिसके पास सपने भी हैं, संकल्प भी है और सामर्थ्य भी है। शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है। भारत आज विश्व में जो चुनौतियां पैदा हो रही हैं, उन चुनौतियों का समाधान देने वाला देश बना हुआ है।

वाला है। विकसित भारत की यात्रा में देश के तेज प्रगति के विकास के वर्ष रहे हैं। जीवन के हर क्षेत्र में, समाज के हर वर्ग को उनके जीवन में परिवर्तन का ये कालखंड रहा है. एक सही दिशा में तेज गति से देश आगे बढ़ रहा है।

आज मेजर इकॉनमी में भारत की ग्रोथ बहुत हाई है. हाई ग्रोथ और लो इंफ्लेशन, ये एक यूनिक संयोग है. ये हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती को प्रदर्शित करता है। आजादी के वक्त हम छह नंबर की इकॉनमी थे। इन्होंने 11 पर पहुंचा दिया था। आज हम तीसरे स्थान पर पहुंचने वाले हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.