February 5, 2026

पीसीएस अधिकारियों ने सीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया

मुख्यमंत्री ने पीसीएस केडर के अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढ़ंग से किये जाने की अपेक्षा की

S B T NEWS
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को बीजापुर अतिथि गृह में पीसीएस एशोसियेशन के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई देने के साथ ही अपने संवर्ग की सेवा सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने पीसीएस केडर के अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढ़ंग से किये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जन समस्याओं के समाधान के लिये सजगता से कार्य करें ताकि शासन प्रशासन के प्रति आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीसीएस अधिकारियों की सेवा सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में विचार किया जाएगा। इस अवसर पर एसोशियेशन के महासचिव डॉ0 ललित नारायण मिश्र के साथ ही एसोशियेशन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.