February 5, 2026

साइको किलर की दहशत में बरेली, एक के बाद एक 9 महिलाओं की हत्या, 250 गांव में हत्यारे की ढूंढ में पुलिस।

 उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में इन दिनों एक ‘साइको किलर’ से करीब 250 गांव के लोग दहशत में है। यह हत्यारा महिलाओं को निशाना बना  रहा है। शाही और आसपास के इलाकों में एक ही तरीके से 9 महिलाओं की हत्या से खौफ का माहौल है। ‘साइको किलर’ महिलाओं का गला दबाकर उन्हें सारी से लटका के, श्रृंगार का सामान आसपास बिखरा देता है। अधिकारियों ने गूगल मैप से हत्या स्थल वाले गांवों को चिह्नित किया तो आरोपी की संभावित सक्रियता के लिहाज से 250 गांव दायरे में आए। मैपिंग से पता चला कि शाही, शीशगढ़ और फतेहगंज पश्चिमी के 30-35 किमी के दायरे में सभी वारदातें हुई हैं। शाही और आसपास के सटे इलाकों में महिलाओं की हत्या का सिलसिला जारी है। पुलिस ने एक संदिग्ध को नशे की हालत में हिरासत में लिया है। 20 नवंबर को शाही थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दुलारो देवी की हत्या भी गाला दबाकर की गई थी। उसका भी बिसरा प्रिजर्व किया गया है।

पिछले 6 महीने में 9 महिलाओं की हत्या हो चुकी है। जिसके बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी है। ताजा मामला शीशगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां उर्मिला नाम की एक 55 साल की महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला घर से खेत पर चारा लेने गई थी. जिसके बाद पुलिस का शक सीरियल किलर की तरफ जा रहा है। पुलिस की काई टीमें गठित की गई हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.