हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रेल जनसंवाद, यात्रियों को सिखाया कचरा पृथक्करण का महत्व
रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने और यात्रियों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रेल जनसंवाद आयोजित किया गया। इस दौरान रेल यात्रियों को चार प्रकार के डस्टबिन के उपयोग और कचरे के उचित पृथक्करण के महत्व की जानकारी दी गई।
जनसंवाद के दौरान यात्रियों को बताया गया कि कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालना चाहिए और गीले, सूखे सहित विभिन्न प्रकार के कचरे को अलग-अलग रखना चाहिए। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में गंदगी न फैलाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की गई।
रेल प्रशासन ने यात्रियों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और रेलवे स्टेशन को साफ-सुथरा रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। यात्रियों को बताया गया कि कचरे का सही तरीके से पृथक्करण पर्यावरण संरक्षण और बेहतर कचरा प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित कर रहा है। इसी क्रम में विशेष अभियान 6.0 के तहत जनसंवाद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से यात्रियों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
रेल प्रशासन का उद्देश्य स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना है, ताकि यात्री भी रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
