June 24, 2026

‘कैच द रेन’ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम।

देहरादून 31 मई 2023,

नोडल अधिकारी जल शक्ति अभियान संयुक्त सचिव भारत सरकार धर्मेन्द्र कुमार ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनपद में संचालित जल शक्ति मिशन अन्तर्गत रेन हार्वेस्टिंग कार्यों की समीक्षा बैठक ली। मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने संयुक्त सचिव भारत सरकार का स्वागत करते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों से परिचय करवाया। मुख्य विकास अधिकारी ने ‘कैच द रेन’ वाटर हार्वेस्टिंग के अन्तर्गत किए गए कार्यों तथा संचालित किए जा रहे कार्यों की जानकारी संयुक्त सचिव भारत सरकार को दी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से ‘रेन हार्वेस्टिंग कार्यों की जानकारी दी। नोडल अधिकारी जल शक्ति अभियान संयुक्त सचिव भारत सरकार 3 दिन के भ्रमण कार्यक्रम के तहत् जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत किए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

नोडल अधिकारी जल शक्ति अभियान/संयुक्त सचिव भारत सरकार धर्मेन्द्र कुमार ने निर्देशित किया कि विभाग द्वारा किए गए कार्यों की प्रत्येक स्थल की जीओ टैगिंग कराएं तथा विभाग को यूजर आईडी,पासवर्ड जारी करें, जिससे कार्य पूर्ण होते ही वेबाईड पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि जनपदों में भ्रमण का उद्देश्य किए गए कार्यों में यदि कहीं सुधार की आवश्यकता है उसको देखकर सुधार करना है। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण हेतु नक्शे पास करते समय रेन वाटर हार्वेस्टिंग की अनिर्वायता रखी जाए।

जिला विकास अधिकारी देहरादून ने ग्राम्य विकास विभाग द्वारा रेन हार्वेस्टिंग एवं अमृत सरोवर के अन्तर्गत किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर योजना के अन्तर्गत लक्ष्य 75 के सापेक्ष 80 अमृत सरोवर बनाए गए है। वन विभाग द्वारा 24 अमृत सरोवर बनाए गए है। इसी प्रकार समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित संचालित कार्यों की जानकारी प्रजेन्टेशन के माध्यम से दी। बैठक में बताया गया कि जनपद देहरादून अन्तर्गत सरकारी भवनों, स्थलों में वर्तमान तक निर्मित वर्षा जल संरक्षण प्रणाली रेन वाटर हार्वेस्टिंग की स्वीकृत 122 के सापेक्ष 114 पर कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 8 कार्य अवशेष है जिन पर कार्य गतिमान है।

बैठक में तकनीकि अधिकारी जल शक्ति अभियान डाॅ. शशिकांत सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अधि.अभि. सिंचाई आरएस गुसांई, वैज्ञानिक सीजीडब्लूबी देहरादून चन्द्रेयी डे, वैज्ञानिक केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड अंजली कुशवाह, मुख्य उद्यान अधिकारी डाॅ. मीनाक्षी जोशी,  मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, जिला मत्स्य अधिकारी विनोद कुमार यादव, शिक्षा विभाग से शिवलोक गौतम, सहा. अभि. जल संस्थान अभय भण्डारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी स्पर्श काला, सहित सिंचाई, लघु सिंचाई, स्मार्ट सिटी लि. आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.