October 19, 2026

रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, विकासनगर से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज

Congres

उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

रामशरण नौटियाल के कांग्रेस में आने के बाद अब उनके आगामी राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में उन्हें विकासनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाए जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हो रही है। हालांकि, विकासनगर से उनकी उम्मीदवारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

रामशरण नौटियाल के कांग्रेस में शामिल होने को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि पार्टी उन्हें क्या जिम्मेदारी सौंपती है और विकासनगर विधानसभा सीट को लेकर आगे क्या रणनीति अपनाती है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.