December 22, 2025

रंजीत दास कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल:कांग्रेस की चुनावी रणनीति को लगा तगड़ा झटका।

देहरादून 12 अगस्त 2023,

बागेश्वर विधानसभा सीट से 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे रंजीत दास कांग्रेस छोड़कर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। रंजीत दास ने देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा ने बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव की शुरुआत में ही कांग्रेस की चुनावी रणनीति को तगड़ा झटका दिया है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया को उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्य शैली से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा से टिकट की दावेदारी के सवाल पर प उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आचरण, कार्यशाली और व्यवहार से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर सीट से ‘मैं 2003 से ही दावेदार रहा हूं। आज जो भी परिस्थितियां हैं उसको देखते हुए मैंने फैसला किया है

भाजपा में शामिल हुए रंजीत दास ने कहा कि, मुझे लगा मेरे आत्म सम्मान को कांग्रेस में ठेस पहुंच रहा है तो मैं कांग्रेस परिवार छोड़ इस भाजपा परिवार में आ गया हूं। रंजीत दास एक मजबूत उम्मीदवार माने जाते हैं। इनके पिता गोपाल दास उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में चार बार विधायक रहे हैं।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.