June 24, 2026

रिलायंस ज्वेल्स डकैती: मुख्य आरोपी प्रिंस बिहार में गिरफ्तार

दून में नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हथियारबंद बदमाशों ने 14 करोड़ की डकैती की थी। तब से लेकर अब तक दून पुलिस पुलिस बदमाशों की तलाश में बिहार सहित अन्य प्रदेशों में लगातार दबिश दे रही है।

देहरादून में नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हुई डकैती का मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार वैशाली बिहार में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बिहार पुलिस ने दबोचा है। दून पुलिस ने आरोपी पर दो लाख का इनाम घोषित किया था। बिहार गई दून पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जाएगा।विदित है कि नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में हथियारबंद बदमाशों ने 14 करोड़ की डकैती की थी। तब से लेकर अब तक दून पुलिस पुलिस बदमाशों की तलाश में बिहार सहित अन्य प्रदेशों में लगातार दबिश दे रही है। डकैती प्रकरण में अभी तक दून पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें दो लाख का इनामी विक्रम कुमार भी शामिल हैएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रिलायंस ज्वेल्स लूट प्रकरण में घटना में शामिल मुख्य आरोपी प्रिंस तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उन्होंने खुद बिहार जाकर एडीजी एसटीएफ बिहार तथा एसएसपी वैशाली के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया गया था। जांच के दौरान गैंग तथा आरोपियों के संबंध में मिल रही महत्वपूर्ण जानकारियों को लगातार बिहार एसटीएफ तथा बिहार पुलिस के साथ साझा किया जा रहा था।

कहा कि दून पुलिस व बिहार पुलिस के बेहतर आपसी सामंजस्य तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान से बुधवार को बिहार पुलिस ने देहरादून में हुई लूट की घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त प्रिंस को वैशाली बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.